बस्ती। जिले के रखिया गांव के लोनपुरवा में चंदू के खेत में करीब सात फुट लंबा विशालकाय अजगर मिलने से गांव में कौतूहल मच गया। खेत में अजगर दिखाई देने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। अचानक खेत में इतने बड़े अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए।
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे चंदू के खेत में ग्रामीणों की नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। इसके बाद गांव में अजगर मिलने की खबर तेजी से फैल गई। आसपास के लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में खेत के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई अजगर की लंबाई और आकार को देखकर हैरान था। ग्रामीणों के अनुसार अजगर की लंबाई करीब सात फुट बताई जा रही थी।
अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम रविंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित अपने साथ ले गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गांव के खेत में अचानक विशालकाय अजगर मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच दिनभर इस घटना को लेकर चर्चा होती रही।
रखिया में खेत में मिला सात फुट का अजगर:वन विभाग की टीम ने रविंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा
BREAKING
NEWS
















