Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home क्राइम मुंबई में आवारा कुत्तों का आतंक! सात महीनों में 16 हजार लोगों...

मुंबई में आवारा कुत्तों का आतंक! सात महीनों में 16 हजार लोगों को बनाया शिकार, BMC के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

0
0

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आवारा कुत्तों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों के हमलों से आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों ने इस समस्या की गंभीरता उजागर की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सात महीनों के दौरान मुंबई में करीब 16 हजार लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है। यह आंकड़ा शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है।

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल

आवारा कुत्तों के हमलों का खतरा खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम सड़कों पर निकलने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कई इलाकों में लोगों को रास्तों से गुजरते समय कुत्तों के झुंड का सामना करना पड़ता है।

BMC की जिम्मेदारी पर उठ रहे सवाल

लगातार सामने आ रहे कुत्तों के काटने के मामलों के बीच मुंबई महानगरपालिका की आवारा कुत्तों के नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों की मांग है कि महानगरपालिका प्रभावी नसबंदी, टीकाकरण और निगरानी अभियान चलाए, ताकि इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुंबई महानगरपालिका आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कब प्रभावी कार्रवाई करेगी और आम नागरिकों को इस खतरे से कब राहत मिलेगी?

MNT न्यूज़ भारत | सच की कलम, जनता के नाम
वेबसाइट: www.mntnews.in