श्रावस्ती के सरवनतारा पासीपुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला अनारा ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में अनारा और उनके बेटे अंकित को चोटें आई हैं। अनारा के मुताबिक, उनके पति जगदेव मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं। आरोप है कि उनके दो बड़े भाई पैतृक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और जगदेव को उनका हिस्सा नहीं दे रहे हैं। अनारा ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे की जमीन पर कब्जा करने के साथ घर आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने जमीन पर लगे पेड़ काटकर बेचने की बात भी कही है। अनारा के मुताबिक, जमीन और रास्ते को लेकर विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और उनके तथा अंकित के साथ मारपीट की। इस दौरान लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। अनारा ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट हो चुकी है। इस मामले में एक मुकदमा अदालत में चल रहा है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
जमीन विवाद में महिला और बेटे पर हमला:श्रावस्ती में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार का आरोप
BREAKING
NEWS

















