बस्ती के विक्रमजोत में ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष सूबेदार दुबे ने इसका नेतृत्व किया। उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर 17 सितंबर 2026 से लखनऊ के इको गार्डन पार्क में अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है। विक्रमजोत ब्लॉक के सभी ग्राम रोजगार सेवक इसमें शामिल होंगे। ज्ञापन में तीन मांगें रखी गई हैं। इनमें 24 हजार रुपए मानदेय, EPF की कटौती कर रकम UAN खाते में जमा करना और HR पॉलिसी लागू करना शामिल है। ज्ञापन सौंपते समय सूबेदार दुबे के साथ रोजगार सेवक हरि प्रसाद, अजय कुमार, उमेश, विपिन मणि, संदीप, शिवमंगल, मनोज पांडे, श्यामू, राकेश, प्रियंका, कलावती और रेशमा मौजूद रहे। संघ ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
BREAKING
NEWS

















