बस्ती के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूडघाट में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। अभिभावकों की खुली बैठक में 100 से अधिक लोग शामिल हुए। चुनाव में प्रमिला देवी को समिति का अध्यक्ष और लवकुश को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को समिति का सचिव बनाया गया। समिति में सदस्य के रूप में रामवृक्ष, मो. इस्लाम, जनक दुलारी, संजना देवी, सरोज देवी, पूजा देवी, जयमाला, अनीस कुमार शुक्ल और अजय कुमार शाह चुने गए। लेखपाल भगवान तिवारी, एएनएम सुष्मिता और ग्राम पंचायत सदस्य गायत्री देवी को भी सदस्य बनाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत सचिव शैलेन्द्र त्रिपाठी रहे। सचिव डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। समिति अगले महीने से काम शुरू करेगी और 2028 तक काम करेगी। डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने सदस्यों और अभिभावकों को समिति की जिम्मेदारियों और विद्यालय के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति विद्यालय और समुदाय के बीच कड़ी है। इसके सहयोग से पढ़ाई की गुणवत्ता, बच्चों की नियमित उपस्थिति, नामांकन, संसाधनों के विकास और बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
मूड़घाट स्कूल में प्रबंध समिति का हुआ चुनाव:प्रमिला देवी अध्यक्ष और लवकुश उपाध्यक्ष चुने गए; 100 से अधिक अभिभावक बैठक में शामिल
BREAKING
NEWS

















