जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2026-27 का आयोजन 23 और 24 नवंबर को महराजगंज के स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा-धनेई में किया गया है। सोमवार को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए परतावल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़वा उर्फ मुड़कटिया के छात्र-छात्राओं को पिकअप से ले जाया जा रहा था। वीडियो में बच्चे पिकअप में खड़े नजर आ रहे हैं। इस तरीके से ले जाने पर उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। अभिभावकों ने पूछा कि बच्चों को प्रतियोगिता में भेजने से पहले सुरक्षित यात्रा का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING
NEWS

















