श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में 25 नवंबर 2026 को 115 लाभार्थियों को रोजगार के लिए 50-50 मुर्गी के बच्चे मुफ्त दिए गए। ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायतों में समूहों से जुड़ी लाभार्थियों को यह मदद दी गई। योजना का मकसद उनकी आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। ब्लॉक मैनेजर रामजी सर, पंकज श्रीवास्तव और जय किशन सर ने अपने-अपने क्लस्टर में मुर्गी के बच्चे बांटे। वितरण के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों को मुर्गियों की देखभाल, दाना-पानी और टीकाकरण की जानकारी दी। लाभार्थियों ने कहा कि इससे उन्हें अपना रोजगार शुरू करने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट: मीना यादव
BREAKING
NEWS

















