सीता द्वार में 24 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू।
श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र के टड़वा महंत स्थित सीता द्वार में 24 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू होगा। मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
.
मेला परिसर में दूर-दराज के जिलों से दुकानदार पहुंचने लगे हैं। बच्चों के खिलौने, झूले और मनोरंजन के साधन भी आ गए हैं। कई झूले लगाए जा चुके हैं।
मेले से पहले सीताकुंड झील और मैदान की सफाई की गई है। सीता द्वार परिसर में रंगाई-पुताई भी कराई गई है।
मेले की सुरक्षा और निगरानी के लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है।
मेले के शुरू होने में सात दिन बाकी हैं। 24 नवंबर से श्रद्धालु और दर्शक मेले में आ सकेंगे।

BREAKING
NEWS















