Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में चोरी की 4 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार:अस्पताल से चोरी...

श्रावस्ती में चोरी की 4 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार:अस्पताल से चोरी गाड़ी भी बरामद; नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में बेचते थे

0
0

श्रावस्ती में कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को बीते रविवार गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइक, फर्जी नंबर प्लेट, दो फर्जी आरसी, मास्टर चाबियों का गुच्छा और बाइक बेचने के 3,100 रुपए मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक की पहचान छिपाकर उन्हें नेपाल में बेचते थे। वहीं बीते 12 नवंबर से लापता दो युवक भी बाइक चोरी में पकड़े गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नासिरगंज, थाना सोनवा के अमजद और इरफान तथा मछरिहवा, थाना कोतवाली भिनगा के समीउल्ला उर्फ नसरू के रूप में हुई है।
वहीं अमजद और इरफान 12 नवंबर से लापता थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों भिनगा तहसील में पेशी के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक उनकी परिजनों से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। उनके साथ नई अपाचे बाइक भी गायब थी। परिजनों ने नासिरगंज पुलिस चौकी में उनके लापता होने की सूचना भी दी थी।वहीं दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके बाइक चोरी गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है।
दरअसल 5 नवंबर को जिला अस्पताल भिनगा की ओपीडी के सामने से पवन कुमार की प्लेटिना बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में कोतवाली भिनगा में केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस और एसओजी की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार बाइक बरामद कीं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे। वे फर्जी आरसी का इस्तेमाल कर बाइक दूसरे स्थानों पर ले जाते और नेपाल में बेचते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अमजद के खिलाफ बहराइच और श्रावस्ती में चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई केस पहले से दर्ज हैं।वहीं इरफान का भी पुराना आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक रिकॉर्ड है। जरूरी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया।

BREAKING NEWS
. { width: 100%; : 140px; : flex; align-items: stretch; position: relative; overflow: hidden; background: #e5e5e5; font-family: Arial, "Noto Sans Devanagari", sans-serif; box-sizing: border-box; } /* RED BREAKING NEWS BOX */ .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; background: #ed0000; color: #fff; border-radius: 0 38px 38px 0; display: flex; flex-direction: column; justify-content: center; align-items: center; position: relative; z-index: 2; font-size: 21px; line-height: 1.1; font-weight: 900; font-style: italic; text-align: center; } .mnt-breaking-label i { position: absolute; right: -7px; top: 50%; transform: translateY(-50%); width: 17px; height: 17px; background: #d90000; border: 2px solid #fff; border-radius: 50%; } /* HEADLINE */ .mnt-breaking-content { flex: 1; : 0; display: flex; align-items: center; padding: 15px 38px 15px 35px; } . ent a.mnt-fade { opacity: 0; } /* CLOSE BUTTON */ .mnt-breaking-close { position: absolute; right: 9px; top: 50%; transform: translateY(-50%); background: transparent; border: 0; color: #333; font-size: 30px; font-weight: 300; cursor: pointer; z-index: 5; padding: 4px; } /* MOBILE DESIGN */ @media(max-width:600px) { .mnt-breaking-wrap { min-height: 140px; } .mnt-breaking-label { width: 162px; min-width: 162px; border-radius: 0 38px 38px 0; font-size: 20px; } .mnt-breaking-content { padding: 12px 30px 12px 35px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 20px; line-height: 1.4; } .mnt-breaking-close { right: 5px; font-size: 27px; } } @media(max-width:380px) { .mnt-breaking-label { width: 125px; min-width: 125px; font-size: 17px; } .mnt-breaking-content { padding-left: 25px; padding-right: 27px; } .mnt-breaking-content a { font-size: 17px; } }