श्रावस्ती। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आज 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में वाहिनी के विभिन्न समवायों/दलों के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा निर्धारित विषयों पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी वक्तृत्व क्षमता, तर्क शक्ति एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनके विचारों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने की क्षमता को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं राजभाषा के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
“हिंदी का सम्मान – देश का सम्मान”
































