अशरफ नगर व मधवापुर घाट का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु दिये निर्देश
लोगों को मुनादी आदि के माध्यम से किया जाए सतर्क-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। राप्ती में बढ़ते घटते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद के अति संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील भिनगा के अन्तर्गत ग्राम अशरफ नगर एवं मधवापुर घाट का निरीक्षण कर जाजया लिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज को बाढ़ की स्थिति पर सतत् निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि मुनादी आदि के माध्यम से लोगों को सतर्क भी किया जाए तथा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने हेतु अपील भी करते रहें।तदोपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मधवापुर घाट का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में मार्ग को क्षतिग्रस्त से होने से बचाने के लिए कारगर कदम उठायें। जिससे सड़क को सम्भावित बाढ़ के दौरान कटने से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि राप्ती नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं, ताकि सम्भावित बाढ़ आने पर तत्काल लोगो को राहत पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज सहित ग्राम प्रधान व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।













































