BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत लगाया गया श्रमिक पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण...

सेवा संकल्प अभियान’ के अन्तर्गत लगाया गया श्रमिक पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर*

 

श्रावस्ती, 25 सितम्बर, 2026। सू0वि0। देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में जनपद में 17 सितम्बर, 2026 से ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद के निर्देशानुसार ’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर पालिका परिषद  भिनगा अन्तर्गत लेबर अड्डा पर श्रमिक पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन श्रम विभाग श्रावस्ती द्वारा किया गया, जिसमें कुल 78 श्रमिकों ने प्रतिभाग किया गया। कैम्प में 35 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया तथा 21 श्रमिकों का पंजीयन कराया गया।

इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी श्रमिक उपस्थित रहे।