Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज कस्टम इंस्पेक्टरों की दक्षता बढ़ाएगा SSB का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया...

कस्टम इंस्पेक्टरों की दक्षता बढ़ाएगा SSB का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
8

“सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय”

और पढ़ें
› पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई जनसुनवाई › मिशन शक्ति फेज–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान

श्रावस्ती। कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 62वीं वाहिनी मुख्यालय, भिनगा में कस्टम विभाग के 47 इंस्पेक्टरों हेतु 10 दिवसीय वेपन ड्रिल एवं शारीरिक प्रशिक्षण (PT) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर NICN, लखनऊ के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री राजीव पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वेपन ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण (PT), अनुशासन, सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं एवं ड्यूटी के दौरान आवश्यक सतर्कता और तत्परता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न शारीरिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों की दक्षता को और बेहतर किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता में वृद्धि करने के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान आवश्यक सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा संबंधी जागरूकता एवं बेहतर समन्वय को सुदृढ़ करना है।
सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न सुरक्षा एवं प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय, क्षमता निर्माण एवं पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम के अवसर पर 62वीं वाहिनी के अधिकारीगण एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat