श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के ग्राम मोहनदापुर में बिजली हादसे में 22 वर्षीय सचिन मिश्रा एवं 48 वर्षीय वेद कुमार पाठक की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में करीब 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। बताया गया है कि बिजली विभाग से शटडाउन लिए जाने के बाद दोनों लोग बिजली लाइन से संबंधित कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से बिना पूर्व सूचना बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मृत्यु हो गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। यदि जांच में बिजली विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही मृतक परिवारों को उचित आर्थिक सहायता तथा सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।मसूद आलम खान ने बताया कि उनके छोटे भाई जौहरमान खान ने मृतक परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। परिवार की जायज मांगों और न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा में सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली विभाग को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।मसूद आलम खान ने दिवंगत सचिन मिश्रा एवं वेद कुमार पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
बिजली हादसे में दो लोगों की मौत पर गहरा दुख, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे देने की मांग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान
और पढ़ें
›
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना को0 उतरौला परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई*
›
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी हेतु अन्तर्जनपदीय बॉर्डरों पर लगवाए गए उच्च गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक तकनीक से युक्त CCTV कैमरे का क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा किया गया निरीक्षण*
›
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई जनसुनवाई
›
मिशन शक्ति फेज–5: श्रावस्ती पुलिस का सशक्त अभियान





















