BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश:महराजगंज के कॉलेज में...

गांधी-शास्त्री जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश:महराजगंज के कॉलेज में संगोष्ठी; स्वच्छता अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता हुई

0
2

महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सत्य, अहिंसा और स्वच्छता थीम पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव और अतिथियों ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन तथा दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। डॉ. यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए गांधीजी के सत्य, अहिंसा के मार्ग और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अभियानों का जिक्र किया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर व आसपास की सफाई की। चित्रकला और पोस्टर मेकिंग में गांधीजी के दांडी मार्च, चरखा, स्वच्छ भारत जैसे विषय दिखाए गए। कार्यक्रम का संयोजन रामसुखी यादव और संचालन पूनम सिंह ने किया। ले. शेषनाथ, ले. तुलसी प्रसाद, सूर्य प्रकाश गुप्ता, शैलेश कुमार राय, सविता सिंह, सृष्टि पाण्डेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]