*
*टीबी के खात्में में पोषण पर ध्यान जरुरी-जिलाधिकारी*
*जिलाधिकारी ने दत्तक ग्रहण अभिकरण केन्द्र पहुंचकर नवजात शिशु अनमोल के स्वास्थ्य की ली जानकारी, दिये उपहार*
श्रावस्ती, 02 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। शुक्रवार को जिला क्षय रोग केन्द्र में गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने 50 क्षय रोगियों व 11 कुष्ठ रोगियों को पोषण पोटली व अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान किया गया। मरीजो को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि टीबी को हराने के लिये प्रोटीनयुक्त खाद्य प्रदार्थाे को शामिल किया जाना आवश्यक है।
निक्षयमित्र पहल अभियान के तहत गांधी जंयती के अवसर पर ओम प्रकाश तिवारी, अध्यक्ष, उज्जवला सेवा संस्थान, गोण्डा की ओर से गोद लिये गये 50 क्षय रोगियों को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद द्वारा पोषण पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने मरीजो को संबोधित करते हुए कहा कि मरीजो को खान पान में प्रोटीन युक्त सामग्री का उपयोग अवश्य करना चाहिये। उन्होंने समाज के संभ्रात नागरिको और व्यापारियों को इस अभियान में आगे आकर योगदान देने के लिये अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि नियमित रुप से दवा और अच्छे खान पान से हम टीबी को पूरी तरह खत्म कर सकते है। उन्होने कहा कि शासन की ओर से टीबी के खात्में के लिये विभिन्न प्रयास किये जा रहें है। जिनमे से एक निक्षयमित्र पहल अभियान भी है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अशोक कुमार सिंह ने संस्था अध्यक्ष को इस सराहनीय कार्य के लिये आभार व्यक्त किया साथ ही अन्य प्रमुख संस्था प्रमुखो से आगे बढकर क्षय रोगियों को गोद लेने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजपाल सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 केके वर्मा, डा0 एनएन पाण्डेय, डा0 रोहित, डीपीसी रवि कुमार मिश्र सहित अन्य टीबी व कुष्ठ विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित वन स्टाप सेंटर में बनें दत्तक ग्रहण अभिकरण केन्द्र का भ्रमण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने हाल ही में मिले नवजात शिशु अनमोल के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा शिशु को उपहार भी दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिशु की बेहतर ढंग से देखभाली करने हेतु उपस्थित स्टाफ को निर्देशित भी किया। इस मौके पर सरिता त्रिपाठी, मैनेजर संजय वर्मा, आया विनीता देवी एवं पूनम देवी उपस्थित रही।










































