श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट वन क्षेत्र के रामवापुर गांव में राधेश्याम गिरी के घर में एक कोबरा सांप घुस गया। सांप को देखकर घरवाले डर गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव के लोग वहां जमा हो गए। राधेश्याम गिरी ने तुरंत रेंजर हरिनारायण सिंह को फोन करके इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेंजर हरिनारायण सिंह ने सुजानडीह बीट के वनरक्षक प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी। टीम में बग्गे बचार और छोटे यादव शामिल थे। उन्होंने काफी कोशिश के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में वन विभाग की टीम ने इस पकड़े गए कोबरा सांप को सुजानडीह के जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
और पढ़ें
›
₹5 लाख ब्याज मुक्त लोन, पात्रता, आवेदन CM Yuva Udyami Yojana 2026
›
भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत, वैश्विक अनिश्चितता का सफलतापूर्वक किया सामना : वित्त मंत्री
›
श्रावस्ती में लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार:24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर धरने की चेतावनी, कहा- मांगें पूरी नहीं हुई
›
PM Awas Yojana: PMAY eKYC कैसे करें 2026? Step-by-Step गाइड
संबंधित खबरें













































