Home उत्तर प्रदेश उतरौला में समाजसेवी के निधन पर शोक सभा:जगत में शोक की लहर,...

उतरौला में समाजसेवी के निधन पर शोक सभा:जगत में शोक की लहर, बेबाक लेखनी के लिए थे मशहूर

0
7


बलरामपुर के उतरौला में राकेश सिंह के निधन से जिले के पत्रकारों में शोक छा गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख जताया। मीडिया कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राकेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे। अपनी बेबाक लेखनी और असरदार पत्रकारिता के लिए उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी। उनका चर्चित लेख ‘नारद नामा’ पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय था। इस लेख के माध्यम से वे आज के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर अपने खास अंदाज में विचार रखते थे, जिसे पाठकों का खूब प्यार मिलता था। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए देवता तिवारी ने कहा कि राकेश सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनकी लेखनी और पत्रकारिता का तरीका लंबे समय तक याद किया जाएगा। पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले, इसकी प्रार्थना की। इस मौके पर देवता तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, राजन श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, आलोक कुमार गुप्ता, गिरीश चंद्र मिश्र, आशीष कसौधन, सुशील श्रीवास्तव, वैभव चतुर्वेदी, हरीश कुमार गुप्ता, सुहेल अहमद खान, मोहम्मद अय्यूब, बजरंगी गुप्ता, नरेंद्र पटवा, वाजिद हुसैन, अंसार अली और बहलोल नियाजी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here