BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश हनीट्रैप में फंसकर थानाध्यक्ष ने किया सुसाइड:शारीरिक संबंध बनाने के बाद 1...

हनीट्रैप में फंसकर थानाध्यक्ष ने किया सुसाइड:शारीरिक संबंध बनाने के बाद 1 करोड़ मांगे; कहती थी हाथ की नस काट लूंगी

0
1


बस्ती में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड किया था। पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी महिला, उसके पिता और वकील को गिरफ्तार किया है। महिला लोगों को प्रेम जाल में फंसाती थी। उन्हें वीडियो कॉल करती थी। चैटिंग में अश्लील बातें करती थी। फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी। आरोपी महिला ने थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश के साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उनसे 1 करोड़ रुपए की डिमांड करने लगी। पैसे न देने पर हाथ की नस काटने की धमकी दे रही थी। पुलिस को आरोपियों के पास से बोलेरो और 3 मोबाइल मिले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपी को जेल भेज दिया है। पहले एक नजर पूरे मामले पर… वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा गांव के रहने वाले थे। वह 4 साल बाद रिटायर होने वाले थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा संदीप सिंह (30) है। सूर्य प्रकाश सिंह सिद्धार्थनगर से ट्रांसफर होकर बस्ती आए थे। पहले यहां पुलिस लाइन में उन्हें तैनाती मिली थी। 18 अप्रैल, 2026 को उन्हें वाल्टरगंज थाने का इंचार्ज बनाया गया था। 29 अगस्त को वह कलेक्ट्रेट के पास स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले थे। उन्होंने सुसाइड से पहले वाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- ‘धन-संपदा भी आवश्यक है, परंतु शांति और प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’
अब पढ़िए पुलिस का खुलासा… तीनों को सदर अस्पताल के सामने से पकड़ा डीआईजी संजीव त्यागी पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश को रविवार सुबह सदर अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया गया गया। पुलिस को परिजनों से पूछताछ, सर्विलांस और सीडीआर की जांच में पता चला कि थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह तीनों आरोपियों के संपर्क में थे। अधिवक्ता विजय प्रकाश ब्लैकमेलिंग की रकम वसूलता था। 10 साल से पति से अलग रह रही थी प्रियंका पुलिस ने बताया- वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गांधार निवासी प्रियंका चौधरी (32) का पति से 10 साल पहले अलगाव हो गया था। प्रियंका मुंबई में ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटरों में काम करती थी। वह पैसे वाले लोगों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनके वीडियो और ऑडियो तैयार करती थी। वाट्सऐप, वीडियो कॉल और चैटिंग के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रुपए की मांगती थी। हाथ की नस काटने का नाटक कर डराती थी पुलिस के मुताबिक, प्रियंका अपने जाल में फंसाए गए लोगों को वीडियो कॉल पर अपने हाथ की नस काटकर खून निकलने का सीन दिखाती थी। आरोप है कि इस तरह उन्हें डराकर मोटी रकम वसूलती थी। इसमे प्रियंका के पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश यादव उसका साथ देते थे। दोनों ब्लैकमेलिंग की रकम वसूलते थे। वसूली गई रकम में उन्हें भी हिस्सा मिलता था। बेटे ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया घटना वाले दिन दोपहर 1:41 बजे विजय प्रकाश की थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह से बात हुई थी। उनसे 1 करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी। हालांकि रुपए देने से पहले सूर्य प्रकाश सिंह ने सुसाइड कर लिया। इसी के बाद तीनों की गिरफ्तारी की गई। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के बेटे संदीप सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। उनका कहना है आरोपियों को कड़ी सजा मिले। तीन लोगों से 24 लाख रुपए वसूले थे पुलिस का दावा है कि उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सूर्य प्रकाश सिंह ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जांच में ये भी बात सामने आई कि आरोपियों ने अन्य तीन लोगों से भी 24 लाख रुपए की वसूली की थी। इनमें एक डॉक्टर भी है। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह आरोपियों के चौथे शिकार थे। गिरोह के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में मकान गिरा, पिता-3 बेटियों की दबकर मौत:एक बेटी घायल, परिवार में अकेली बची; 2 महीने बाद शादी होनी है कानपुर में रविवार को मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी बारिश की वजह से सुबह 9.30 बजे एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पिता और 4 बेटियां मलबे के नीचे दब गए। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here