BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत:मेडिकल कॉलेज में इलाज...

बस्ती में डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत:मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूसरा साथी घायल

0
0

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यह हादसा शनिवार देर शाम विक्रमजोत शंकरपुर चौराहे पर पाटन दीन साहू की दुकान के सामने बस्ती-अयोध्या लेन पर हुआ। छावनी की तरफ से आ रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। मोटरसाइकिल पर सवार सुभाष मौर्या और पंकज मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शंकर ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुभाष मौर्या को मृत बताया। घायलों की पहचान सुभाष मौर्या और पंकज मौर्या निवासी खतमसराय, थाना छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here