BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश भटपुरवा में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन:युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर फोड़ी...

भटपुरवा में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन:युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर फोड़ी मटकी, आसपास के गांवों से पहुंचे लोग

0
0

जमुनहा ब्लॉक के भटपुरवा गांव में रविवार को अखिल भारतीय भगवा रक्षक हिंदू युवा कमेटी संघ ने दही हांडी कार्यक्रम किया। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह दिखा। दही हांडी फोड़ने के लिए युवाओं ने टीमें बनाईं। उन्होंने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाने की कोशिश की। कई कोशिशों के बाद युवाओं ने दही हांडी फोड़ दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। यह कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और उत्साह भरा माहौल रहा। कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों से युवाओं में उत्साह बढ़ता है। साथ ही आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम खत्म होने पर श्रद्धालुओं और मौजूद लोगों को प्रसाद बांटा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here