बस्ती के परसरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर पाण्डेय निवासी 45 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा 7 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए चले गए थे। तब से उनका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लापता राम प्रसाद विश्वकर्मा के पिता का नाम राम भरोसे है। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उनका रंग गोरा, चेहरा लंबा और कद औसत है। गुमशुदगी के समय उन्होंने काले रंग की शर्ट, नीली पैंट और चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को राम प्रसाद विश्वकर्मा के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो पुलिस अधीक्षक बस्ती (9454400261), क्षेत्राधिकारी हर्रैया (9454401932) और प्रभारी निरीक्षक थाना परसरामपुर (9454403120) से भी संपर्क किया जा सकता है।
गणेश चतुर्थी से पहले हर्रैया के बाजारों में सजी प्रतिमाएं:भक्तों की...
गणेश चतुर्थी से पहले हर्रैया तहसील और आसपास के बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं सज गई हैं। इन प्रतिमाओं को खरीदने के लिए...






































