BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बिधूना में राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न: 422 मुकदमों का हुआ निस्तारण, ₹16,950...

बिधूना में राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न: 422 मुकदमों का हुआ निस्तारण, ₹16,950 जुर्माना वसूल

0
0

औरैया

जनपद औरैया के बिधूना तहसील न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुशाग्र मिश्रा की अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के कुल 422 मुकदमों का निस्तारण कर वादकारियों को बड़ी राहत दी गई पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद औरैया के बिधूना तहसील न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुशाग्र मिश्रा की अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के कुल 422 मुकदमों का निस्तारण कर वादकारियों को बड़ी राहत दी गई।

प्रेस नोट के अनुसार, अदालत ने 415 दांडिक मामलों से कुल 16,950 रुपये का अर्थदंड वसूला। इसमें एमवी एक्ट के 02 चालानों से 2,000 रुपये, गेम्बलिंग एक्ट के 13 मुकदमों से 8,550 रुपये, वीएनएसएसओ वाद के 09 मामलों से 2,250 रुपये, आरपीसीटीसी के 02 मुकदमों से 250 रुपये और वीएनएसएसओ चालान के 389 मामलों से 3,900 रुपये जुर्माना शामिल है। इसके अतिरिक्त 07 व्यवहार वादों का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुंसिरिम संजय कुमार, प्रस्तुतकार मो. अतीक वारसी, आशुलिपिक अनुज कुमार, दांडिक लिपिक प्रशांत शुक्ला और व्यवहार लिपिक मनीष राजपूत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। लोक अदालत से न्यायालय का बोझ कम हुआ और पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला।

 

Voice Of News 24