श्रावस्ती जनपद के जमुनहा विकासखंड में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मुरैला के पास भेड़हिया घाट पर कांवड़ियों ने राप्ती नदी से जल भरा। यह जल कजरी तीज के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए लिया गया। कांवड़ियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जल पात्रों में जल भरा। ढोल-मंजीरे के साथ गाते-बजाते हुए कांवड़िए सुबह से ही राप्ती नदी पर जल भरने पहुंचे थे। कल सोमवार को कजरी तीज के अवसर पर वे जंगली नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। शिव भक्त राम धीरज ने बताया कि वे राप्ती नदी से चलकर बहराइच जनपद के थाना मटेरा अंतर्गत जंगली नाथ मंदिर तक 55 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नजर आई। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
भग्गड़वा सरयू घाट पर कजरी तीज पर उमड़ी भीड़:जल लेकर बागेश्वर...
आज कजरी तीज के मौके पर भग्गड़वा सरयू घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु सरयू नदी से जल भरकर बागेश्वर...






































