महराजगंज के फरेंदा कस्बे में अंबेडकर चौराहे पर गणपति जी का आगमन और स्थापना खुशी और उत्साह के साथ की गई। गणपति के स्वागत और स्थापना के लिए श्रद्धालुओं ने खास तैयारियां की थीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इस साल गणपति महोत्सव का 25वां साल पूरा हो रहा है। महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना, आरती समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा इलाका ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। इस आयोजन को सफल बनाने में अरविंद जायसवाल और राहुल चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भग्गड़वा सरयू घाट पर कजरी तीज पर उमड़ी भीड़:जल लेकर बागेश्वर...
आज कजरी तीज के मौके पर भग्गड़वा सरयू घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु सरयू नदी से जल भरकर बागेश्वर...






































