BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर: थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने जोगिया उदयपुर थाने...

सिद्धार्थनगर: थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने जोगिया उदयपुर थाने में सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

0
6

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना जोगिया उदयपुर पहुंचकर खुद फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

थाना समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना-पत्रों को डीएम और एसएसपी ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस व राजस्व टीम रही मौजूद

इस दौरान जोगिया उदयपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सहित पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएम और एसएसपी ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर पारदर्शी तरीके से भूमि विवादों व अन्य मामलों को निपटाने की हिदायत दी।

 

 

Voice Of News 24