BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, कई नए पदाधिकारियों...

बागपत: भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, कई नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

0
2

बागपत

बागपत जनपद के देशराज मोहल्ले में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के देशराज मोहल्ले में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया ने की। बैठक में किसान-मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र मुखिया ने स्पष्ट किया कि संगठन किसान-मजदूरों की हर समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाकर उनका त्वरित समाधान कराएगा।

संगठन विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से इस दौरान कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। विनोद सिंह और पंकज कुमार को जिला सचिव, नसीम मलिक को विधानसभा सचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), मुस्तफा अली को विधानसभा उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), रईस को विधानसभा महासचिव, अमन अल्वी को नगर सचिव (बागपत) तथा अक्रम पहलवान को विधानसभा अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने कहा कि संगठन किसान-मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र तोमर, विक्रांत चौधरी, पवन कुमार, कामिल अब्बासी, जायिद खान, सलमान उर्फ समीर और जावेद खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24