प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर लगाया गया। शिविर में 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को इलाज और जरूरी सावधानियों की सलाह दी। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गईं। शिविर में डॉ. श्रद्धा गौतम ने मरीजों की जांच की। मलेरिया, टाइफाइड और मधुमेह समेत कई बीमारियों की जांच कराई गई। कुल 15 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गई। अन्य मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्या के अनुसार उपचार और जरूरी परामर्श दिया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव की दी जानकारी स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, संतुलित और पौष्टिक भोजन करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि बीमारी की शुरुआत में ही उसकी पहचान हो जाए तो समय पर उपचार कर गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
हैंडपंप बना कूड़ाघर:शिकारपुर चौराहे पर महीनों से खराब, पूर्व प्रधान की...
महाराजगंज जिले के सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत भिसवा में एक इंडिया मार्का हैंडपंप कूड़ाघर बन गया है। यह हैंडपंप शिकारपुर चौराहे पर...






































