BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पुरैना बाजार में कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था:जलपान, फल, दवाइयों के साथ...

पुरैना बाजार में कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था:जलपान, फल, दवाइयों के साथ ठहरने की सुविधा; 10 किमी और चलेंगे कांवरिया

0
3


बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज ब्लॉक के पुरैना बाजार में कांवरियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ये व्यवस्थाएं उन कांवरियों के लिए हैं जो जल भरने जा रहे हैं और जो जल भरकर लौट रहे हैं। इन इंतजामों में जलपान, फल और दवाओं की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही कांवरियों के ठहरने का भी खास इंतजाम किया गया है। कांवरिया मनोज, राजू और अंकित ने बताया कि उन्हें ठहरने की खास जगह दी गई है। जलपान की व्यवस्था के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखा गया है, जिसके लिए प्राथमिक इलाज और दवाएं भी दी गईं। कांवरियों का कहना है कि उन्हें अभी करीब 10 किलोमीटर और पैदल चलना है। उन्हें गोंडा के खरगूपुर स्थित बाबा पृथ्वी नाथ मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचना है।