जौनपुर
जौनपुर जनपद के नगर पंचायत केराकत के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर पंचायत केराकत के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद आक्रोशित और परेशान स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों ने विभाग से अविलंब टीम भेजकर निरीक्षण कराने तथा ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने या नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की गुहार लगाई है।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026





























