समाजवादी पार्टी की कप्तानगंज विधानसभा इकाई ने रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन किया। यह सम्मेलन बस्ती के शुकुलपुरा स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में हुआ। इसमें पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह सम्मेलन शाम 4 बजे तक चला। कार्यक्रम का आयोजन कप्तानगंज विधानसभा से जुड़े हैदर अली की देखरेख में हुआ। इसमें सपा के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई थीं। सम्मेलन के बाद विधायक अतुल चौधरी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने दैनिक भास्कर से कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है। इससे आम जनता को लगातार परेशानी हो रही है। विधायक ने बताया कि जब भी वे या उनके कार्यकर्ता बिजली की शिकायत लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं। तो अधिकारी यह कहकर टाल देते हैं कि पहले इलाके में बिजली चोरी रुकवाई जाए। अतुल चौधरी ने इस पर सवाल उठाया कि बिजली चोरी रोकने की असल जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन और बिजली विभाग का काम है कि वे चोरी रोकें। साथ ही जनता को बिना रुकावट बिजली दें। लेकिन अधिकारी जिम्मेदारी से बचने के लिए आम लोगों पर ही आरोप लगाते हैं। विधायक के इस बयान के बाद इलाके के राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या लंबे समय से है। इससे आम लोगों की जिंदगी पर असर पड़ रहा है।
सिद्धार्थनगर: ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित सांसद जगदंबिका पाल का भव्य...
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के ‘सांसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी...








































