महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरंदरपुर पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरंदरपुर पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग व गश्त अभियान चलाया। थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों लक्ष्मीपुर और एक्मा गांव में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस जवानों ने मुख्य चौराहों और गलियों में गश्त की।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026










































