MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज :परतावल-महराजगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से...

महराजगंज :परतावल-महराजगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

0
3

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल-महराजगंज मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल-महराजगंज मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सेमरा चंदरौली गांव स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप की है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

मृतकों की पहचान नीतीश कुमार यादव और सूरज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:30 बजे दोनों युवक बाइक से परतावल की तरफ से महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैंक के पास सामने से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया। वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Voice Of News 24