BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश कम्पोजिट विद्यालय लालबोझा में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता:प्रतिज्ञा विश्वकर्मा ने पहला स्थान...

कम्पोजिट विद्यालय लालबोझा में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता:प्रतिज्ञा विश्वकर्मा ने पहला स्थान पाया, धर्मेंद्र और आराध्या भी जीते

0
0
कम्पोजिट विद्यालय लालबोझा में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता:प्रतिज्ञा विश्वकर्मा ने पहला स्थान पाया, धर्मेंद्र और आराध्या भी जीते

श्रावस्ती जिले के जमुनहा क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट विद्यालय लालबोझा में हिंदी दिवस के मौके पर एक प्रतियोगिता रखी गई। इस कार्यक्रम को प्रधान शिक्षक मनोज गुप्ता और सहायक अध्यापक अमित कुमार ने मिलकर आयोजित किया। इसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा प्रतिज्ञा विश्वकर्मा पहले स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा 7 के छात्र धर्मेंद्र यादव ने दूसरा और कक्षा 6 की छात्रा आराध्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधान शिक्षक ने कलम देकर सम्मानित किया।