बस्ती। छावनी पुलिस ने हाइवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई एक वेन्यू कार, पांच नीले प्लास्टिक के जरिकैन और करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छावनी थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



























