BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश घाघरा खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर:गांवों में घुसा बाढ़ का...

घाघरा खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर:गांवों में घुसा बाढ़ का पानी: 3.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, नाव से पहुंचे अधिकारी; 10 परिवारों को तिरपाल बांटे

0
1


महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। नदी खतरे के निशान को पार कर 106.36 मीटर पर पहुंच गई है। यह खतरे के बिंदु से 29 सेंटीमीटर ऊपर है। गिरिजापुरी बैराज से 3,64,136 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रसाद सिंह क्षेत्र के टंचपुरवा, जोड़ेपुरवा और महंतपुरवा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर स्वास्थ्य टीमों की तैनाती कर दी है। खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा घाघरा का जलस्तर घाघरा नदी का जलस्तर 106.36 मीटर पर पहुंच गया है। नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने महसी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है। 3.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गांवों में घुसा पानी गिरिजापुरी बैराज से 3,64,136 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रसाद सिंह क्षेत्र के टंचपुरवा, जोड़ेपुरवा और महंतपुरवा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक घरों और रास्तों पर पानी भर गया है। रास्तों पर पानी, ग्रामीणों का आवागमन बंद ग्रामीण चंपा देवी, उमेश और राम सकल ने बताया कि पानी भरने से गांवों के रास्ते प्रभावित हो गए हैं। आवागमन पूरी तरह बंद होने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के बीच बाढ़ को लेकर डर का माहौल है। इन गांवों पर भी मंडरा रहा बाढ़ का खतरा लोनियांपुरवा, त्यागी पुरवा, अहिरनपुरवा, पंचदेवरी और तारापुरवा समेत कई अन्य गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। नाव से गांवों में पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम महसी राजेश कुमार अग्रवाल और तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया नाव से प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने अतिरिक्त नावों की व्यवस्था और खाद्यान्न किट वितरित करने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियां सक्रिय, स्वास्थ्य टीमें तैनात; 10 परिवारों को तिरपाल बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट पर है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई है और संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एसडीएम और तहसीलदार ने प्रभावित गांवों के 10 परिवारों को तिरपाल भी वितरित किए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here