BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:विधायक चौराहे के पास दोनों पक्षों...

फरेंदा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट:विधायक चौराहे के पास दोनों पक्षों में हुई कहासुनी; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया

0
2

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के बसहिया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना विधायक चौराहे के पास की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग एक गाड़ी से लाठी-डंडे लेकर उतरते और दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों के हाथ में हॉकी भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े किसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जमीन के एग्रीमेंट को लेकर विवाद की चर्चा स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि विवादित जमीन का पहले एग्रीमेंट हुआ था। बाद में उसी जमीन की बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा। हालांकि, एग्रीमेंट और जमीन की बिक्री से जुड़े इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला कराया शांत फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here