BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में डीएम-एसपी ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण:शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना...

महराजगंज में डीएम-एसपी ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण:शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना और यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी मदद

0
4

महराजगंज में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वन स्टॉप सेंटर यूनिट 2 बनाया है। इसका मकसद शारीरिक, मानसिक हिंसा, यौन हिंसा और एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को एक ही जगह मदद देना है। उन्हें मेडिकल, कानूनी, मनोवैज्ञानिक सहायता और अस्थाई रहने की जगह दी जाती है। इसी के तहत, महराजगंज के जिलाधिकारी (डीएम) गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने नौतनवा में बने सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट 2 का दौरा किया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि यह सेंटर हाल ही में बना है और इसकी कार्यप्रणाली देखने के लिए अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया है। यह सेंटर घरेलू हिंसा, एसिड अटैक और किसी भी तरह की प्रताड़ना की शिकार महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसके बनने से सीमावर्ती इलाकों के कई थानों में महिलाओं से जुड़े प्रताड़ना के मामलों में मदद मिलेगी। नौतनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने इस सेंटर पर उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। यहां तैनात सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here