BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कबड्डी-बैडमिंटन में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन:बस्ती में कई वर्गों...

क्षेत्रीय कबड्डी-बैडमिंटन में गोरक्ष प्रांत के खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन:बस्ती में कई वर्गों में जीते मुकाबले, प्रतियोगिता का एसपी ने किया उद्घाटन

0
1

बस्ती के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता चल रही है। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को अलग-अलग वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार शाम बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने किया था। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से आए 331 खिलाड़ी भैया-बहन, 25 संरक्षक आचार्य और 23 निर्णायक शामिल हैं। कबड्डी के अंडर 11 बालक वर्ग में काशी प्रांत नगरीय की टीम ने गोरक्ष प्रांत नगरीय को हराकर पहला स्थान पाया। इस वर्ग में गोरक्ष प्रांत नगरीय दूसरे और अवध प्रांत नगरीय तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में कुल छह टीमें शामिल थीं। अंडर 14 बालिका वर्ग में गोरक्ष प्रांत नगरीय ने गोरक्ष प्रांत ग्रामीण को हराकर पहला स्थान हासिल किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में काशी प्रांत नगरीय ने अवध प्रांत नगरीय को हराकर पहला स्थान पाया। इसमें गोरक्ष प्रांत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 19 बालक वर्ग में गोरक्ष प्रांत नगरीय ने काशी प्रांत नगरीय को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अवध प्रांत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 11 बालिका वर्ग में गोरक्ष प्रांत नगरीय ने पहला स्थान हासिल किया। खबर लिखे जाने तक कबड्डी और बैडमिंटन के अलग-अलग वर्गों के मुकाबले जारी थे। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here