MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सरयू की कटान में सैकड़ों साल पुराना विष्णु मंदिर समाया:बहराइच में भंगहा...

सरयू की कटान में सैकड़ों साल पुराना विष्णु मंदिर समाया:बहराइच में भंगहा घाट पर था मंदिर, हुजूरपुर-फखरपुर मार्ग पर भी कटान का खतरा

0
1


बहराइच के हुजूरपुर में सरयू नदी की कटान से एक सैकड़ों साल पुराना विष्णु मंदिर नदी में समा गया। यह मंदिर हुजूरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंगहा घाट पर था। रविवार रात को यह घटना हुई, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालु और ग्रामीण दुखी हैं। बता दें कि भंगहा घाट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में हर पूर्णिमा और अमावस्या पर मेला लगता था। यहां आसपास के जिलों से ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान विष्णु के दर्शन करने आते थे। आस्था का यह बड़ा केंद्र नदी में समा जाने से लोग निराश हैं। मंदिर के कटान की चपेट में आने के बाद अब हुजूरपुर-फखरपुर मार्ग पर भी खतरा मंडरा रहा है। नदी की तेज कटान लगातार रास्ते की ओर बढ़ रही है। इससे यह रास्ता भी जल्द बंद हो सकता है। मार्ग बंद होने पर आसपास के ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होगी। इस मामले में भंगहा गांव के जगदीश प्रसाद पांडेय समेत सभी ग्रामीणों ने पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि अधिकारियों को तुरंत निर्देश देकर हुजूरपुर-फखरपुर मार्ग को सरयू की कटान से बचाया जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि इस मामले को सरकार तक पहुंचाकर रास्ते को बचाने के लिए स्थायी हल निकाला जाए। इससे क्षेत्र का संपर्क मार्ग सुरक्षित रहेगा और ग्रामीणों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here