BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश दैनिक भास्कर की खबर का असर:बोदवल बाजार में तालाब बनी सड़क पर...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:बोदवल बाजार में तालाब बनी सड़क पर डली कंक्रीट, ईओ ने किया निरीक्षण

0
0

दैनिक भास्कर में ‘तालाब बनी सड़क’ शीर्षक से छपी खबर का असर मुंडेरवा नगर पंचायत के अब्दुल कलाम नगर में दिखने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद खराब सड़क पर कंक्रीट डाली गई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। खबर छपने के बाद तीनों वार्डों के सभासदों और नागरिकों ने इसे आधार बनाकर अधिकारियों से बात की। इसके बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को भी इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद गड्ढों को कंक्रीट डालकर भरवाया। साथ ही, सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाकर दोनों तरफ नाले का निर्माण करवाने की बात भी कही गई है। सभासद प्रतिनिधि अजय मोदनवाल ने बताया कि पानी और कीचड़ से भरे गड्ढों में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते थे। नगर पंचायत पहले इस सड़क को पीडब्ल्यूडी की बताकर जिम्मेदारी से बचती थी। उन्होंने बताया कि दैनिक भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया और हम लोगों ने मिलकर दबाव डाला, तब जाकर नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी दोनों ने ध्यान दिया। ईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है और अगले प्रस्ताव में नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here