BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश जनहित किसान पार्टी अध्यक्ष का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी:सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता...

जनहित किसान पार्टी अध्यक्ष का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी:सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को नौकरी, हत्या और जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग

0
9

जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास महराजगंज जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आज उनके धरने का तीसरा दिन है। वे कई जनसमस्याओं और रुके हुए मामलों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्याम सुंदर दास ने बताया कि पनियरा क्षेत्र की एक दिव्यांग महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देने की मांग की जा रही है। इसके अलावा, फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव निवासी किसान बेवॉ के बेटे की हत्या के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस पर नाराजगी जताते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने फरेंदा क्षेत्र में हुए आदित्य हत्याकांड के पीड़ित गरीब किसान परिवार को भी आर्थिक मदद देने की मांग की। सदर तहसील के अंतर्गत श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया बुजुर्ग निवासी गरीब किसान जनार्दन प्रसाद की पट्टे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग भी मुख्य रूप से रखी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास ने कहा कि अगर इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here