BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पत्नी की हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:कप्तानगंज में डेढ़...

पत्नी की हत्या का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:कप्तानगंज में डेढ़ साल से फरार था, दाढ़ी बढ़ाकर छिपा रहा था पहचान

0
1

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी करीब डेढ़ साल से फरार था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह उसे विशेषरगंज बाजार में साड़पुर की ओर जाने वाले तिराहे से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुबरहा गांव निवासी राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ दुबौलिया थाने में गैर इरादतन हत्या समेत दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 2025 में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार था। पुलिस के अनुसार, 14 जून 2025 की रात राजकुमार का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसने लकड़ी के पटिए से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मृतका की बेटी सोनाली ने पुलिस को दी थी। इसके बाद 20 जून 2025 को राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया था। इसके बाद भी आरोपी नहीं मिला, तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने यह भी बताया कि जून 2026 में आरोपी के खिलाफ फरारी में आरोप पत्र भी कोर्ट भेजा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी गलती मान ली है। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि घटना के बाद पकड़े जाने के डर से वह फरार हो गया था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी। आरोपी को थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय और उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय समेत पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here