महराजगंज में स्थानीय दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुबह की प्रार्थना सभा में शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यूनेस्को हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाता है। इसका मकसद समाज में साक्षरता के महत्व को बताना है, क्योंकि यह एक मौलिक अधिकार है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को साक्षरता की जरूरत के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर निरक्षरता को कम करना, शिक्षा को आसान बनाना और एक साक्षर, न्यायपूर्ण और टिकाऊ समाज बनाने को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में नेशनल कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और उत्तर प्रदेश भारत स्काउट/गाइड ने मिलकर एक कार्यक्रम किया। इसके तहत विद्यालय में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और वैक्सीनेशन का तीन दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्वास्थ्य जांच के पहले दिन 350 छात्र-छात्राओं की मुफ्त जांच की गई। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के तरीके भी बताए गए। विशेषज्ञों ने उनकी आंखों, पेट, वजन, खून और लंबाई से जुड़ी सामान्य समस्याओं पर जानकारी दी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर, महराजगंज से डॉ. आलोक, डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी, डॉ. फाकरून निशा, आप्टो सतीश प्रजापति, एएनएम यशोदा पटेल, विजयलक्ष्मी पटेल, आप्टो सोहेल खान और रोमित यादव की टीम ने मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत ‘वित्तीय प्रबंधन और धोखाधड़ी से कैसे बचें’ विषय पर एक कार्यशाला हुई। इसमें सेबी के स्मार्ट ट्रेनर मोहम्मद तैयब ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता, निवेश संबंधी जागरूकता और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए फायदेमंद होते हैं। यह कौशल विकास प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को वित्तीय प्रबंधन और निवेश की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ-साथ उनके सॉफ्ट स्किल को बेहतर बनाने में भी मददगार होगा। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और ज्यादातर छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश साक्षरता दिवस पर दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ स्वास्थ्य जांच:महराजगंज में 350...
रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत:बहराइच में...
बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार शाम वह घर से किसी...






































