BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में विवाहिता ने की आत्महत्या:टीन शेड के कमरे में दुपट्टे से...

बहराइच में विवाहिता ने की आत्महत्या:टीन शेड के कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव, तीन साल पहले हुई थी शादी

0
5


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के अरनवा गांव के खालेपुरवा मजरे में बुधवार-गुरुवार की रात 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों की नजर टीन शेड के कमरे में दुपट्टे से लटके शव पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान सोनेलाल गौतम की पत्नी सुशीला के रूप में हुई है। सूचना पर वैवाही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम की मदद से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह सुशीला कमरे में नहीं मिली तो उसकी तलाश की गई। इसी दौरान टीन शेड के कमरे में उसका शव दुपट्टे के सहारे लटका दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी वहां एकत्र हो गए। करीब तीन साल पहले हुई थी शादी सुशीला की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। वह अरनवा ग्राम पंचायत के खालेपुरवा यानी भंडारीपुरवा की रहने वाली थी। अचानक हुई मौत से उसके परिवार और ससुराल पक्ष के लोगों में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही खैरीघाट पुलिस की वैवाही चौकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने घर में दुपट्टे के सहारे लटककर जान दी है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।