BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत:लकड़ी लदी ट्रैक्टर की...

बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, युवक की मौत:लकड़ी लदी ट्रैक्टर की कम रोशनी से हुआ हादसा, पुलिस कर रही कार्रवाई

0
5


बहराइच। खैरीघाट थाना इलाके के लौकिहा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक हादसा हो गया। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 साल के जिया लाल के रूप में हुई है, जो मांझा दरिया बुर्द का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी राम प्रवेश यादव के मुताबिक, जिया लाल रात करीब नौ बजे इमामगंज से बेहड़ा जा रहा था। लौकिहा मोड़ के पास सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की रोशनी कम थी, जिस वजह से बाइक उसकी चपेट में आ गई। इस टक्कर में जिया लाल बुरी तरह घायल हो गया। परिवार वाले उसे सीएचसी शिवपुर ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।