नौतनवा थाना क्षेत्र के परसौनीकला गांव की रहने वाली फोटो देवी ने सम्पतिहा चौकी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। महिला का आरोप है कि 9 सितंबर को उन्हें चौकी पर बुलाया गया था। उनके घर के बगल में सूर्यनारायण यादव का मकान है, जिनकी बोलेरो गाड़ी का शीशा किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया था। फोटो देवी का कहना है कि शक के आधार पर उनके खिलाफ सम्पतिहा चौकी में शिकायत की गई थी। चौकी पहुंचने के बाद उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया गया और कैमरा बंद करवा दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान सूर्यनारायण यादव भी चौकी पर मौजूद थे। महिला ने यह भी कहा कि दरोगा ने उनका मोबाइल फोन भी ले लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। फोटो देवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
पयागपुर में रामप्रसाद शर्मा बने नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष:त्रिदेव मंदिर...
पयागपुर के खुबगंज बाजार स्थित त्रिदेव मंदिर परिसर में नवदुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। यह बैठक नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित...



































