BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में गश्त के दौरान पुलिस ने दो चोर पकड़े:चोरी की साइकिल,...

बहराइच में गश्त के दौरान पुलिस ने दो चोर पकड़े:चोरी की साइकिल, नशीली टेबलेट और उपकरण बरामद

0
0


बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान दो चोरों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी की साइकिल, नशीली टेबलेट और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। बीती रात रिसिया थाना के सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार, हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र नाथ चौधरी और कुलदीप कुमार गश्त पर थे। जब उनकी टीम प्राथमिक विद्यालय खैरी दिकौली पहुंची, तो वहां दो लोग संदिग्ध हालत में दिखे। पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान चोरी की साइकिल, नशीली टेबलेट और चोरी करने के उपकरण मिले। दोनों आरोपियों की पहचान बीरबल पुत्र राम फेरन चौहान और इश्तिखार पुत्र मजीद, निवासी कटिलिया थाना रिसिया के रूप में हुई। थाना इंचार्ज करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि आरोपी बीरबल पर पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज थे, जबकि इश्तिखार पर तीन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।