श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यह गतिविधि बालिकाओं को खुद की सुरक्षा के लिए तैयार करने के मकसद से कराई गई। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने आत्मरक्षा के कई दांव-पेंच दिखाए। शिक्षकों ने बालिकाओं को सिखाया कि मुश्किल हालात में वे अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती हैं। उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के तरीके भी बताए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकबाल अहमद शाह ने बताया कि यह गतिविधि शासन के निर्देश पर कराई गई है। इसका मकसद बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना है, ताकि वे किसी भी अनहोनी से खुद को बचा सकें। इस दौरान आलोक गुप्ता, विनोद शर्मा, रफत जहां, राधा देवी, वीरेंद्र मौर्या और पवन वर्मा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्राएं मौजूद थीं।
‘दृश्यम 2’ को लेकर तब्बू की चिंता हुई थी हद से...
सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि 'दृश्यम...




































