BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में गला दबाकर हुई थी युवक की हत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि,...

बस्ती में गला दबाकर हुई थी युवक की हत्या:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, सिर और शरीर पर कई चोटें, परिजन ने नहीं दी तहरीर

0
6

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में धमौरा के पास बुधवार सुबह 6.30 बजे सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा निवासी 26 वर्षीय यशवंत कुमार के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यशवंत की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यशवंत के सिर और माथे पर भी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा, हाथ, घुटने और कमर के नीचे भी चोटें आई हैं। उसके पैर की बाईं अंगुली पूरी तरह से टूटी पाई गई है। यशवंत नगर निगम गोरखपुर में संविदा कर्मी था। उसकी बाइक बुधवार को ही दुबौलिया थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास मिली थी। तभी से उसकी हत्या की आशंका गहरा गई थी। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक नगर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस मामले को लेकर सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस सोशल नेटवर्किंग साइट और अन्य माध्यमों से हत्यारे का पता लगाने में जुटी है। मृतक का फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।